बीरगंज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, गौशाला समिति ने किया भव्य समारोह का आयोजन
नेपाल, बीरगंज: नेपाल के बीरगंज में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर रानीघाट स्थित ऐतिहासिक बीरगंज जितपुर गौशाला समिति की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। करीब 120 वर्ष पूर्व स्थापित इस गौशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति बीरेंद्र कुमार संघई ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि पर्सा क्षेत्र संख्या-2 के सांसद सुशील कुमार कानू रहे। उन्होंने गौ माता की महत्ता, समाज और मानव जीवन में उनके योगदान तथा गौ सेवा के दायित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सशस्त्र प्रहरी पर्सा के डीएसपी सूरज क्षेत्री, वरिष्ठ समाजसेवी मुरलीधर रूंगटा, उद्योगपति डॉ. रमेश अग्रवाल, विश्वनाथ गोयंका, नरेंद्र शाह, अनोज रूंगटा, नूतन सरावगी, मीरा खेतान, प्रभु कंदोई, सोनी अग्रवाल, सीता अग्रवाल, सरोज घिरैया, पुष्पा गाड़िया, रेनू अग्रवाल, पवित्रा गजुरेल, ललित चमरिया एवं निरंजन चौधरी सहित बड़ी संख्या में गौ प्रेमी, समाजसेवी, महिला-पुरुष, युवा, युवतियां, पत्रकार एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बताया गया कि गौशाला में वर्तमान में 68 दुधारू गायें और 75 दूध देना बंद कर चुकी गायों के साथ बछड़े एवं बछियों का पालन-पोषण किया जा रहा है। गौशाला की ओर से जैविक खाद भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है।
कार्यक्रम का संचालन डीएन अग्रवाल ने किया। समारोह के दौरान गौ सेवा के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ चोकर, दाना, रोटी एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त की।
इस प्रकार गोपाष्टमी का यह आयोजन गौ माता के प्रति श्रद्धा, सेवा और संरक्षण का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।
#गोपाष्टमी #बीरगंज #नेपाल #गौमाता #गौसेवा #गौसंरक्षण #गौशाला #पर्सा #Birgunj #Nepal #Gopashtami #BNPNews #SitamarhiNews
Dumra, Sitamarhi | Nov 17, 2026