गायघाट: बेरुआ उप स्वास्थ्य केंद्र का पूर्व उद्योग मंत्री ने किया निरीक्षण, टीबी मुक्त पंचायत बनाने पर मुखिया को दी बधाई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बेरुआ स्थित हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर का पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने बुधवार की शाम साढ़े चार बजे निरीक्षण किया। वहीं मौके पर मौजूद डीपीएम रेहान अशरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उनके साथ अन्य कई लोग थे। उन्होने बताया कि बेरुआ पंचायत के मुखिया बधाई के पात्र हैं।