🚫🚫सुदीप🚫🚫
कल्चुरी कलार समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु जी के जयंती दिवस पर आंगनवाड़ी के बच्चों को ड्रेस टाफी भेंट कर ख़ुशी बांटने का मिला सौभाग्य*
आज 16 अक्टूबर दिन सोमवार को कलार समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सिवनी परियोजना धूमा के सेक्टर में आंगनबाड़ी केंद्र धूमा क्रमांक–5 में अध्ययनरत 03 से 06 वर्ष के एक दर्जन बालक-बालिकाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधि , श्रमजीवी पत्रकार परिषद सदस्य सिवनी,राजएक्सप्रेस प्रतिनिधि धूमा व समाज सेवक सुनील शिवहरे रूप द्वारा पहुंचकर हमारे आराध्य भगवान कार्तवीर अर्जुन सहस्त्रबाहु जी प्रेरणा से आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 5 बसंत नगर धूमा के नन्हें मुन्हें बच्चों को परिधान वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमति हंसा घरड़ेे सुपरवाइजर श्रीमती शोभा धुर्वे , सोनम साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मंजू सोनी व जानकी यादव सहायिका उपस्थित रहीं जहां बच्चों को नए कपड़े, टाफी एवं तिलक वंदन कर नौनिहिल बच्चों के बीच पहुंचने एवं उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला!
🚫🚫