सिंगरौली: जिले में इस साल शराब दुकानों से सरकार को चाहिए 148 करोड रुपए का राजस्व, टेंडर प्रक्रिया से नहीं गुजरेगा जिला, 12 समूह का हो गया नवीनीकरण
आबकारी विभाग में नवीनीकरण करने की तिथि अब निकल चुकी है इसकी आखिरी तिथि तक सिर्फ 12 समूह ने ही नवीनीकरण करने में दिलचस्पी दिखाई हैं शेष तीन समूह का रिनुअल करने के लिए शराब ठेकेदार आगे नहीं आ रहे हैं शेष तीन समूह की 9 शराब दुकानों का ठेका अब लॉटरी द्वारा दिया जाएगा जो ठेकेदार लॉटरी में हिस्सा लेना चाहते हैं वह 19 से लेकर 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।