सिंगरौली: कुंदवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत महान नदी से अवैध रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को कुंदवार पुलिस ने पड़कर की कार्रवाई
कुंदवार पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़कर की कार्रवाई। जानकारी के अनुसार महान नदी से रेत चोरी करने की सूचना पर पुलिस ने बंधा निवासी चालक 33 वर्षीय डिगन लाल सिंह पिता लालमनी सिंह व परसोहर निवासी दिलीप सिंह पिता नरायण सिंह के ट्रैक्टर में रेत लोड करने का कागजात न होने पर धारा 379, 414 आईपीसी एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।