सिंगरौली: फर्जी टीपी जारी कर 30 लाख रुपए का कोयला किया पार लंघाड़ोल पुलिस कर रही जांच, बहरी का शुभम पांडे इस गोरख धंधे का मास्टरमाइंड
कोल कंपनी एपीएमडीसी से कोयला लेकर प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक निकलते हैं कोयला लेकर जाने वाले सभी ट्रकों की टीपी कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी की जाती है लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी की जाने वाली टीपी की आईडी पासवर्ड शुभम पांडे व उसके गुर्गों ने हैक कर ली और फर्जी टीवी बनाकर करीब 150 ट्रकों से कोयला निकलवा लिया इस फर्जी वाडे में कंपनी प्रबंधन से जुड़े लोग भी शामिल है तभी इतना बड़ा फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया जा सकता है पुलिस जब एफआईआर दर्ज कर निष्पक्षता से जांच करेगी तभी पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा फिलहाल इस पूरे मामले पर लंघाडोल पुलिस जांच कर रही है।