सिंगरौली: एनसीएल निगाही में नई सर्फेस माइनर मशीन हुई नियोजित, सीएमडी एनसीएल मनीष कुमार ने किया लोकार्पण
पर्यावरण संरक्षण व हरित विधियों से कोयला उत्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एनसीएल ने रविवार को निगाही परियोजना में नई सर्फेस माइनर मशीन को नियोजित किया। एनसीएल सीएमडी श्री मनीष कुमार ने निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री जितेन्द्र मलिक के साथ इस पर्यावरण अनुकूल मशीन का लोकार्पण किया।