कुर्था: कुर्था में एचपीवी टीकाकरण को बढ़ावा, अफवाहें दूर करने की अपील
Kurtha, Arwal | Apr 10, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में शुक्रवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में एचपीवी वैक्सीनेशन बैठक हुई। मुखियाओं व स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। उद्देश्य- समाज की भ्रांतियां दूर कर किशोरियों को गार्डसिल वैक्सीन से जोड़ना। अधिकारियों ने कहा, यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित टिक है।