अतिवृष्टि से एनएच-135 बीजी के सतना-चित्रकूट मार्ग को नुकसान
पुनर्स्थापन कार्य प्राथमिकता से जारी
----
सतना 04 सितम्बर 2026/28 एवं 29 अगस्त 2026 को क्षेत्र में हुई 120 मि.मी. से अधिक वर्षा के कारण पैसुनी (मंदाकिनी) नदी में जलस्तर बढ़ने तथा तेज जलप्रवाह के चलते एनएच-135 बीजी के सतना-चित्रकूट सेक्शन में कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के अंतर्गत रीवा परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार #सतना-चित्रकूट सेक्शन लगभग 78 किलोमीटर लंबा है, जिसे दिसंबर 2025 में एमपीआरडीसी, रीवा डिवीजन द्वारा 4-लेन निर्माण हेतु एनएचएआई को हस्तांतरित किया गया था। मार्ग के रख-रखाव एवं अनुरक्षण के लिए ओ-एम एजेंसी नियुक्त है, जिसके द्वारा नियमित निगरानी एवं अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। अत्यधिक वर्षा के कारण मझगवां के पास पिंडरा पेट्रोल पंप के सामने जलभराव एवं तेज जलप्रवाह की स्थिति बनी। समीप स्थित चेक डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद उसके गेट खोले जाने से अचानक तेज जलप्रवाह हुआ, जिससे लगभग 300 मीटर सड़क के हिस्से में कटाव एवं धंसाव हुआ और यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ। वर्तमान में पुल की मरम्मत और मिट्टी का कटाव भरकर उसे सतना-चित्रकूट रोड के वन वे यातायात के लिए मार्ग खोल दिया गया है। इसके अलावा सतना-चित्रकूट मार्ग पर लगभग 100 से 150 मीटर तक सड़क 7 से 8 अलग-अलग स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। प्रमुख प्रभावित स्थानों में चेनज 71$000, 59$600, 41.860, 32.030 से 32$500 तथा 10$000 शामिल हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्स्थापन एवं मरम्मत कार्य में लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। अंतिम क्षति एवं व्यय का आकलन विस्तृत तकनीकी परीक्षण के बाद किया जाएगा। आकस्मिक स्थिति को देखते हुए एनएचएआई की रीवा टीम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के निरंतर संपर्क में है। मौके पर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त हिस्सों के शीघ्र पुनर्स्थापन के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं तथा यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए ओ-एम एजेंसी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
37 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026