लालगंज: तुलसी गांव के हाईवे पर ट्रक में बेयरिंग घिसने से लगी आग, फायर टीम ने आग पर काबू पाने तक ट्रक का काफी हिस्सा जल गया
लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी रीवा हाईवे के ओवर ब्रिज पर गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे तुलसी गांव में एक ट्रक में बेयरिंग घिसने से आग लग गई। देखते-देखते ट्रक को आग ने चपेट में ले लिया और धूं धूं कर जलने लगा। सूचना पर विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया।