सिराथू: महाकुंभ के वाहनों के कारण कोखराज इलाके में हाइवे पर लगा जाम, लोग हुए हलाकान
प्रयागराज महाकुंभ में जैसे जैसे समाप्त होने का समय नजदीक आ रहा वैसे ही भीड़ बढ़ रही है।बाहरी श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण नेशनल हाईवे पर रोज़ जाम की समस्या हो रही है।कोखराज इलाके में गुरुवार को भी सड़क पर लम्बा जाम देखने को मिला है।हाइवे पर गाड़ियों की कतारें लगी थी।स्थानीय लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लोग सर्विस रोड़ का सहारा ले रहे हैं।