सिराथू: इलाके के युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में कड़ा में पानी की टंकी के पास मिली, फैली सनसनी
कड़ा कस्बे के हनुमान गंगा घाट मार्ग पर पानी की टँकी के पास बृहस्पतिवार एक लाश मिली है।संदिग्ध अवस्था में मिली लाश इलाके के युवक की है।मृतक का नाम मल्लू पुत्र गुलाब है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की मां द्वारा थाने में तहरीर दी गई है कि उसके बेटे की मौत का क्या कारण है।इलाके में कई प्रकार की चर्चाएं हैं ,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।