सिराथू: महाकुंभ से लौटते समय अटसराय पहुंचे स्वामी चक्रपाणि महाराज, लोगों ने लिया आशीर्वाद और कुंभ की सराहना की
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से वापस लौटते वक्त बुधवार शाम स्वामी चक्रपाणि महाराज अटसराय स्थित प्रयागराज होटल पहुंचे थे।वहां मौजूद लोगों ने उनसे आशीर्वाद लेना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की है। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने रास्ते में ट्रैफिक समस्या को लेकर नाराजगी भी जताई है।