खोदावंदपुर: खोदावन्दपुर पंचायत के मुसहरी गांव में सूखा अमरूद का पेड़ काटने को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक महिला हुई जख्मी
खोदावन्दपुर पंचायत के मुसहरी गांव में एक सूखा अमरूद का पेड़ काटने को लेकर 2 पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। इस घटना में मुसहरी गांव के वार्ड 12 निवासी चिन्टू महतो की 45 वर्षीया पत्नी संजू देवी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। दोनों पक्षों के द्वारा घटना की लिखित शिकायत थाने में दी गई है।