खोदावंदपुर: कृषि विज्ञान केन्द्र खोदावंदपुर मेंं 2 दिवसीय किसान मेले का हुआ आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में आयोजित 2 दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस मेले में लगे स्टाॅल पर किसानों ने अपने खेत के उत्पाद का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस संबंध में केंद्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक व प्रधान डॉ. राम पाल ने बताया कि यह मेला 'समेकित खेती समृद्ध किसान' विषय पर आयोजित किया गया है।