खोदावंदपुर: खोदावन्दपुर प्रखंड में कमीशन का हो रहा खेल, BPRO एवं लेखापाल द्वारा मुखिया को धमकाने का ऑडियो हो रहा वायरल
खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र में लोगों के मोबाइल पर एक ऑडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में बीपीआरओ अलका कुमारी द्वारा सागी पंचायत के मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम को धमकी देने तथा लेखापाल पूजा कुमारी मुखिया को चप्पल से पीटने और पिटवाने की बात का ऑडियो वायरल हो रहा है। पब्लिक ऐप इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।