खोदावंदपुर: सैनिक स्कूल के लिए चयनित होने पर उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मेघौल के छात्र को किया गया सम्मानित
उत्क्रमित कन्या मध्यविद्यालय मेघौल वर्ग 05 का छात्र नित्यम कुमार को विद्यालय परिवार ने मंगलवार को सम्मानित किया है। मेघौल निवासी शैलेश कुमार झा का पुत्र नित्यम सैनिक स्कूल परीक्षा 2024 में सम्मलित हुआ था। जिसमे उसने सफलता हांसिल किया है। इनकी सफलता पर स्वजनों व विद्यालय परिवार के लोगो मे काफी उत्साह है।