खोदावंदपुर: दुर्गा हाई स्कूल प्लस टू विद्यालय मलमल्ला में एक छात्रा हुई बेहोश, मची अफरा तफरी
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा हाई स्कूल प्लस टू विद्यालय मलमल्ला में एक छात्रा बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलमल्ला निवासी रंजीत महतो के 16 वर्षीय पुत्री विभा कुमारी अपने घर मलमल्ला से दुर्गा हाई स्कूल प्लस टू विद्यालय मलमल्ला में आयोजित परीक्षा देने पहुंची।