कोईलवर: दुर्जन चौक में हनुमान जयंती की पूर्णाहुति पर भव्य नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकली
कोईलवर प्रखंड के दुर्जन चक गांव में हनुमान जयंती के पूर्णाहुति के अवसर पर गुरुवार को भव्य नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 11:00 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई यह शोभायात्रा सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ पूरे गांव के चारों दिशाओं में भ्रमण करती हुई पुनः साम 4:30 मंदिर परिसर पहुंची। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव का वातावरण उत्सव मय बना रहा।