एसी फर्स्ट क्लास में युवती के दो सूटकेस से 75 लीटर शराब बरामद, युवक भी गिरफ्तार
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। समस्तीपुर में आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच से करीब 75 लीटर ब्रांडेड शराब बरामद की है। मामले में समस्तीपुर की एक युवती और हरियाणा के करनाल निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ को सूचना मिली थी कि 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक युवती शराब लेकर सफर कर रही है। ट्रेन नई दिल्ली से जयनगर जा रही थी। सूचना के आधार पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम समस्तीपुर स्टेशन पहुंची और ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी।
ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचते ही टीम ने एसी फर्स्ट क्लास के एच-1 कोच में तलाशी शुरू की। इस दौरान एक युवती के पास मौजूद दो सूटकेस की जांच की गई। दोनों सूटकेस से बड़ी मात्रा में ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद टीम ने युवती को दोनों सूटकेस के साथ ट्रेन से उतार लिया।
पूछताछ में युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट थाना क्षेत्र के रूप में हुई। बताया गया कि वह नई दिल्ली से करीब 75 लीटर शराब लेकर समस्तीपुर आ रही थी। उसके साथ यात्रा कर रहे हरियाणा के करनाल निवासी ईशान कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
#samastipurreels #BiharNews #liquorsmugglin #rpg #CIB #CrimeNews #biharcrim #TrainNews #RailwayNews #independenceexpress #LiquorBan #CrimeUpdate #BreakingNews #viralnews #LatestNews
Champawat, Champawat | Sep 9, 2026