घिरोर: घिरोर में बिजली के करंट से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
घिरोर के ग्राम शाहजहांपुर निवासी अजीत कुमार पुत्र केदारी सिंह उम्र 32 वर्ष सुबह घर पर बिजली ठीक कर रहे थे तभी अचानक बिजली का करंट लग गया जिससे अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में अजीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर सैफई भेजा गया सफई में उपचार के दौरान अजीत की मौत हो गई