लातेहार: 15वें वित्त योजनाओं में लापरवाही का आरोप, प्राक्कलन में देरी पर JMM प्रखंड अध्यक्ष ने BDO को दिया आवेदन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं में हो रही देरी और तकनीकी परेशानियों को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार को ज्ञापन सौंपा है।