मेरठ में कन्फेक्शनरी की दुकान में छिपा था 7 फीट लंबा अजगर, देखकर उड़े होश #viralvideo #breaking
मेरठ: आरजी कॉलेज के पास दुकान में निकला 7 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरजी कॉलेज के पास स्थित शिव चौक पर एक कन्फेक्शनरी की दुकान में 7 फीट लंबा अजगर निकल आने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही दुकान में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे बाहर की ओर भाग निकले। घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में अजगर निकलने की खबर से इलाके में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।