मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सोमला, कनेरागोंड़, मनक्याई और महुआखेड़ा में करीब 15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शनिवार शाम 5 बजे से लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों को प्रमुख बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।