बिंदकी: शिवराजपुर व अभयपुर में बाढ़ का पानी न बढ़ने से राहत के संकेत, 24 घंटे से जलस्तर खतरे के निशान से 29 सेमी अधिक स्थिर
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत शिवराजपुर गांव तथा अभयपुर ग्राम पंचायत के कई गांव में बाढ़ का पानी न बढ़ने से राहत के संकेत मिल रहे है। नायब तहसीलदार अमरेश सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह 8:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर अधिक रहा। शनिवार की सुबह 8:00 बजे भी यही जलस्तर रहा। 24 घंटे से गंगा नदी का जल स्तर स्थिर है।