Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
kotafast
कोटा के सुल्तानपुर में भाजपा नेता पर हमले के 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में निकाला जुलूस
Ladpura, Kota
| Nov 23, 2026
MORE NEWS
कोटा के सुल्तानपुर में भाजपा नेता पर हमले के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा के उद्योग नगर थेकड़ा पुलिया पर शिव परिवार की मूर्ति खंडित,इलाके में फैला आक्रोश
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा में ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े 7 लाख की चोरी, ग्राहक बनकर आया बदमाश 5 सोने की चेन लेकर फरार
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा में ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े 7 लाख की चोरी, ग्राहक बनकर आया बदमाश 5 सोने की चेन लेकर फरार
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा के उद्योग नगर थेकड़ा पुलिया पर शिव परिवार की मूर्ति खंडित,इलाके में फैला आक्रोश
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा में शिव परिवार की मूर्ति खंडित, इलाके में आक्रोश; पार्षद के नहीं पहुंचने पर समाज के लोगों में नाराजगी
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
सुल्तानपुर में मारपीट के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार भौरा रोड बाईपास पर कार में टक्कर मारकर बुजुर्ग के भाई पर लोहे के सरियों और पाइप से हमला करने का आरोप, चुनावी रंजिश का मामला कोटा ग्रामीण। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में भौरा रोड बाईपास पर हुई मारपीट के मामले में कोटा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 17 नवंबर की रात करीब 11 बजे हुई इस घटना में एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है। घायल के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि थाना सुल्तानपुर में दर्ज प्रकरण संख्या 240/2026 में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मामले में अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है। कार को टक्कर मारकर किया हमला पुलिस के अनुसार, फरियादी जगदीश प्रसाद ने 18 नवंबर को सुल्तानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 17 नवंबर की रात करीब 11 बजे उनके भाई कृष्ण कुमार शर्मा भौरा रोड बाईपास के पास से घर लौट रहे थे। इसी दौरान इको गाड़ी में सवार होकर आए लोगों ने उनकी ओमनी गाड़ी को टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने कृष्ण कुमार शर्मा को गाड़ी से बाहर निकालकर लोहे के सरियों और पाइप से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में कृष्ण कुमार शर्मा के दोनों हाथों और पैरों में फ्रैक्चर हो गए। आंख की भौंह और नाक पर भी चोटें आईं। घायल का कोटा के मैत्री अस्पताल में उपचार जारी है। चुनावी रंजिश में हमला करने का आरोप रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने घटना के पीछे चुनावी रंजिश होने की आशंका जताई है। बताया गया कि मौके पर नरेश शर्मा के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 115(2), 126(2) और 109(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी इटावा ओमप्रकाश सरावग के अतिरिक्त सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। थानाधिकारी सुल्तानपुर दौलत साहू और डीएसटी टीम प्रभारी सुरेन्द्र राणा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने जीवन मेघवाल को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपियों को 23 नवंबर को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी जीवन मेघवाल, निवासी मेदपुरा मोहल्ला, सुल्तानपुर दीपांशु झावा उर्फ धीरज उर्फ धीरू, निवासी वार्ड नंबर 25, हरिजन बस्ती, सुल्तानपुर अभिषेक ओस्तवाल, निवासी मेदपुरा मोहल्ला, सुल्तानपुर विष्णु मेघवाल, निवासी तलाई मोहल्ला, सुल्तानपुर महावीर झावा उर्फ मंगल, निवासी मेदपुरा मोहल्ला, सुल्तानपुर सागर वर्मा, निवासी मेदपुरा मोहल्ला, सुल्तानपुर पुलिस के अनुसार, प्रकरण में अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश-पतारसी जारी है और मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा में ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े लूट! ग्राहक बनकर आया बदमाश 5 सोने की चेन लेकर भागा, CCTV में कैद हुई वारदात कोटा। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक ज्वेलर्स की दुकान पर फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया गया। ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश ने दुकानदार को चकमा देकर 5 सोने की चेन उठाईं और बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना केशवपुरा चौराहे के पास स्थित महावीर ज्वेलर्स की है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार चेन दिखा ही रहा था कि बदमाश ने मौका देखकर पांच चेन उठाईं और तेजी से दुकान से बाहर निकलकर भाग गया। उसका दूसरा साथी पहले से ही मोटरसाइकिल लेकर बाहर इंतजार कर रहा था। दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वारदात के बाद दुकान में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू किए। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी भी कराई गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के व्यापारियों में चिंता और दहशत है। व्यापारियों ने पुलिस से बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। अब CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है। सवाल यह है कि व्यस्त बाजार में बेखौफ वारदात करने वाले इन बदमाशों पर पुलिस कब शिकंजा कसेगी?
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026