रैधरपार गांव की संगीता उपाध्याय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर लगे पिलर व तार को विपक्षियों ने ट्रैक्टर से उखाड़कर खेत जोत दिया। विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। आईजीआरएस व पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।