बांसवाड़ा: महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया मामला शांत
शहर के एमजी अस्पताल परिसर में पार्किंग शुल्क को लेकर एक बाइक चालक और पार्किंग कर्मचारी के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख बाइक चालक ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बाइक चालक को नियमानुसार पार्किंग शुल्क चुकाने की हिदायत दी।