बारां: काचरी गांव में हटाए गए अतिक्रमण को लेकर मेघवाल समाज ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Baran, Baran | Apr 11, 2025 अटरू तहसील क्षेत्र के ग्राम काचरी में अतिक्रमण के नाम पर दलित समाज के व्यक्ति पर किए गए अत्याचार के खिलाफ शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट बारां पहुंचकर अटरू प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। बाबा रामदेव मेघवाल जनकल्याण समिति के बेनर तले पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल व समिति के जिलाध्यक्ष सीताराम मेघवाल के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन दिया।