PMAY मकान की रजिस्ट्री के नाम पर मांगी ₹6000 की घूस, एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार!
मेरठ के आवास विकास कार्यालय में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार हुआ है। किनानगर की रहने वाली रंजना को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिला था, जिसकी रजिस्ट्री कराने के नाम पर आउटसोर्स कर्मचारी अभिनव ने ₹6,000 की रिश्वत मांगी।
पीड़िता की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केमिकल लगे नोटों के साथ आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया।
इस सफल रेड को अंजाम देने वाले निडर अधिकारियों की टीम:
• प्रभारी निरीक्षक: दुर्गेश कुमार
• टीम हेड: योगेंद्र सिंह धामा
• टीम सदस्य: टिंकू कुमार, दीपक मान, अनुज गुप्ता, आकाश संधू, सोनू, जितेंद्र कुमार, रॉबिन
भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में आपका क्या कहना है? कमेंट में अपनी राय दें और वीडियो शेयर करें!
Anchor: Nawedkkhan (नवेद खान)
Channel: Channel N TV Live Webnews / मेरठ मित्र Part 12
Meerut, Meerut | Sep 15, 2026