आलोट: गांव अम्बापाड़ा में ग्राम सभा आयोजित, दारू, दहेज और डीजे पर प्रतिबंध
Alot, Ratlam | Nov 28, 2025 अंबापाड़ा गांव में आयोजित ग्राम सभा में सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से शुक्रवार दोपहर तीन बजे दारू के सेवन व बिक्री, दहेज प्रथा तथा आयोजनों में तेज़ आवाज़ वाले डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कदम समाज में बढ़ रही कुरीतियों को रोकने और युवाओं को सही दिशा देगा।