रायपुर ग्रामीण के अभनपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर एक व्यक्ति को रोका और विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।