कोरांव: एटीएम सिटी ने कोरांव में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया, नगर पंचायत कोराव में अटल सरोवर पर पौधरोपण भी किया
एडीएम सिटी प्रयागराज सत्यम मिश्रा ने नगर पंचायत कोरांव में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यदाई संस्था और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम मिश्रा ने निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, सभासद शैलेश सिंह शैलू, रामकृष्ण केसरी आदि रहे।