जालौर: इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना पर संकट के बादल, नई सरकार ने मजदूरों को नहीं दिया पैसा
Jalor, Jalor | Mar 16, 2024 राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में चलाई जा रही इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना पर संकट के बादल छा गए हैं। प्रदेश में नई बनी सरकार ने श्रमिकों को मजदूरी नहीं दी है। पिछले करीब तीन महीनों से मजदूर पैसों को तरस रहे हैं। जालोर जिला मुख्यालय पर करीब चार सौ श्रमिक इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में काम पर लगे हुए है, लेकिन तीन महीनों से पैसा नहीं मिला है