जालौर: जालौर कलेक्टर ने शिक्षा क्षेत्र में सहयोग करने वाले 9 भामाशाहों 4 प्रेरकों का किया सम्मान
Jalor, Jalor | Mar 16, 2024 जालोर जिला कलक्टर पूजा पार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2023-24 का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया! समारोह के दौरान जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने शिक्षा क्षेत्र में सहयोग करने वाले 9 भामाशाहों के साथ ही भामाशाहों को प्रेरित करने वाले 4 प्रेरकों (राजकीय कार्मिकों) को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया!