जालौर: ट्रैफिक पार्क लोकार्पण के बाद से ही बंद नगर परिषद और परिवहन विभाग एक दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
Jalor, Jalor | Mar 15, 2024 शहर के सुन्देलाव तालाब पर करीब 6 माह 23.86 लाख की लागत से ट्रैफिक पार्क बनाया गया था। यह पार्क परिवहन विभाग की ओर से यातायात के नियमों की जानकारी के लिए बनाया गया था। लेकिन लोकार्पण के बाद से ही बंद पड़ा है। ऐसे में पार्क का कोई औचित्य समझ नहीं आ रहा है। जो केवल दिखावा बनकर रह गया। वहीं, परिवहन विभाग और नगर परिषद के अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।