पटना ग्रामीण: बीजेपी सांसद रवि किशन पटना पहुंचे, शुक्रवार को होटल ताज में आयोजित फिल्म कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
गुरुवार की रात 8:30 बजे बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन दिल्ली से पटना पहुंचे। शुक्रवार को सिटी सेंटर स्थित होटल ताज में आयोजित फिल्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। वहीं, उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिल्म लापता लेडिज के ऑस्कर में चयनित होने पर बिहार के लोगों का धन्यवाद किया।