बहराइच: तहसीलदार के वाहन और बाइक के बीच हुई दुर्घटना को लेकर DM ने कहा- नायब तहसीलदार को निलंबित करने की संस्तुति की है
बहराइच जिले में तहसीलदार नानपारा के वाहन एवं बाइक की दुर्घटना का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नायब तहसीलदार नानपारा के निलम्बन की संस्तुति के साथ-साथ दुर्घटना के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किये जाने के निर्देश दिए हैं।