बहराइच: नौव्वागढ़ी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नौव्वागढ़ी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जा रहा है। पुलिस जाच में जुटी हुई है।