बहराइच: मछियाही के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 व्यक्ति हुए घायल
जिले के मछियाही चौराहे के पास दो बाइको की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार शाम का बताया जा रहा है। बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।