बहराइच: चौपाल सागर के पास चार पहिया वाहन की ठोकर से व्यक्ति की हुई मौत, नानपारा में मिला शव, सरकारी वाहन से हुआ हादसा
हाईवे पर बाइक सवार को चार पहिया वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार वाहन में फंस गया और काफी दूर तक वह सड़क पर घिसटता रहा। चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी और युवक की मौत हो गई। रामगांव पुलिस ने छत विक्षत शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा है। सरकारी वाहन बताया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।