बहराइच: बहराइच जनपद में 'सुशासन सप्ताह 2024 प्रशासन गांव की ओर' अभियान का आगाज, डीएम मोनिका रानी ने दी जानकारी
जनपद मे गुरुवार से सुशासन सप्ताह 2024 प्रशासन गांव की ओर अभियान का आगाज हुआ है। डीएम मोनिका रानी ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक की अवधि में जनपद में सुशासन सप्ताह 2024 प्रशासन गांव की ओर अभियान का आयोजन किया जा रहा है।