हथुआ: पर्यावरण संरक्षण का संदेश मीरगंज स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने बांटे 100 से अधिक पौधे
मीरगंज के कचहरी रोड स्थित व्यापार मंडल के पीछे सरस्वती भवन सेवा केंद्र में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 100 से अधिक भाई-बहनों के बीच फलदार एवं फूलदार पौधों का वितरण किया गया।