जांजगीर: सरखो गांव में नवविवाहित महिला ने जहर का सेवन किया, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर के नैला चौकी क्षेत्र के सरखो गांव के नवविवाहित महिला ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर ली है और महिला को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दी है. मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सरखो गांव में नवविवाहित महिला मिशा सूर्यवंशी अज्ञात कारण से घर में जहर का सेवन कर ली थी. परिजन को पता चलने पर महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया।