रतनी फरीदपुर: डिहुरी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
जहानाबाद के डिहुरी गांव में विवाहिता रिंकु देवी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि 2 वर्ष पहले मसौढी थाना क्षेत्र के घोरहुंआ निवासी रिंकू की सिकंदर बिंद से शादी हुई थी और एक बच्ची भी है। सूचना मिली कि रिंकु का शव पेड़ से लटका है, लेकिन पहुंचने पर शव खेत में छुपा मिला।