देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर थाने में आगामी त्योहारों और बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी त्योहारों एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से देवेंद्रनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं,पत्रकार एवं व्यापारी वर्ग के लोगों ने सहभागिता कर प्रशासन को आवश्यक सुझाव दिए।