वारिसलीगंज: अपसढ़ में स्व. सरस्वती देवी की पुण्य स्मृति में पुस्तकालय भवन का उद्घाटन, राज्यसभा सांसद खीरू महतो हुए शामिल
वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के अपसढ़ गांव में स्वर्गीय सरस्वती देवी की पुण्य के अवसर पर पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया गया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।