मोहनपुर: एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने पूजा पंडाल आयोजकों से की अपील: सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें
शारदीय नवरात्र को लेकर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने पूजा पंडालों के आयोजकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है उन्होंने कहा की पूजा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो एसडीपीओ ने खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखने को कहा