शिवपुरी नगर: गांधी जयंती पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत जगह-जगह आयोजित हुए कई कार्यक्रम
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अभी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इसके तहत कई गतिविधि आयोजित की गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर भी आज दिन भर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की मौजूदगी में शिवपुरी क्लब में साफ सफाई की गई। जहां उन्होंने भी श्रमदान किया ।