बडोनी: घूघसी गांव में 58 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम, जिला अस्पताल में हुआ पीएम
Badoni, Datia | Apr 30, 2026 बडोनी थाना क्षेत्र के घूघसी गांव में बुधवार रात्रि में 58 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं गुरुवार सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, घूघसी निवासी अर्जुन रावत ने यह कदम उठाया है।